ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/07/2022
जिले के एसपी – एएसपी सहित कई थानों के टीआई व पुलिस बल शहर भर में किये पैदल भ्रमण
यातायात के नियमों का हो पालन, करे पुलिस का सहयोग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी मध्यप्रदेश पुलिस भोपाल कार्यालय के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले के एसपी बीरेंद्र सिंह ने मय दल बल के साथ सड़क पर पैदल चलकर शहर का भ्रमण किया जा रहा है ।
वही आज शाम लगभग 6 बजे जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस अधिकारियों एवं सिंगरौली पुलिस के द्वारा आमजन की सुरक्षा की दृष्टि व सहयोग की भावना से आज शाम 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे रात तक भ्रमण किया जायेगा ताकि लोगों में पुलिस के प्रति सहयोग की भावना एवं डरे नहीं और सहयोग ले और सहयोग करें और वही उन्होंने बताया कि सिंगरौली जिले व अन्य थाना क्षेत्रों में यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु सिंगरौली जिले भर में चलानी कार्यवाही हेतु कुल 20 ऑटोमेटिक मशीन आयी है जो जगह-जगह थाना अंतर्गत भीड़भाड़ वाली जगहों पर खड़ी होगी जो चालानी कार्यवाही की राशि सीधे ऑटोमेटिक मशीन के माध्यम से राजस्व के खाते में जायेगा और वही प्रत्येक मशीन कम से कम 6 चालानी कार्यवाही की जायेगी ताकि शहर व अन्य जगहों पर सड़क जाम से लोगो को निजात मिल सके ।
*मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी, कोतवाली एसआई उदय सिंह करिहार, मुकेश झारिया सहित कोतवाली व रिजर्व बल पुलिस के प्रधान आरक्षक – आरक्षक – पुलिस के जवान भारी सँख्या में मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal