ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/06/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर एवं पार्षद पद चुनाव को देखते हुये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिंगरौली (शहरी) कार्यालय बिलौंजी में कल दिनांक 12/06/2022 को सुबह 10 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद बैठक आहूत की गयी है ।
जिसमे उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कामरेड हरिद्वार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव (राज्य सचिव), काम. संजय नामदेव (राज्य परिषद सदस्य), राजकुमार दुबे, काम. राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता उपस्थित रहेंगे और कल दिनांक 12/06/2022 को समय दोपहर 1:00 बजे पत्रकार वार्ता रखी गयी ।
यह जानकारी कामरेड संजय नामदेव ने दी और उन्होंने प्रेस साथियों को उपस्थित होने का आग्रह भी किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal