ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/05/2022
ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश के आह्वान पर ओबीसी आरक्षण को लागू कराने हेतु
बाजार बंद को लेकर प्रदेश के पूर्व कृषि राज्य मंत्री सहित महिलाये – पुरुष उतरे सड़क पर, दिखा बंद का असर

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश के आह्वान पर आज एक दिवसीय प्रदेश व्यापी आंदोलन प्रदर्शन कर बंद का असर दिखा ।
वही ओबीसी प्रदेश मंत्री रामशिरोमणि शाहवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बैढन क्षेत्र के आसपास बाजार में ओबीसी आरक्षण को लागू कराने को लेकर सड़क पर पैदल चलकर दुकानों को बंद कराया गया जिसमें बंद का असर लगभग 60 से 70 प्रतिशत देखने को मिला और वही बैढन के मल्हार पार्क में अपने हक एवं अधिकार के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक की गयी और इसके उपरांत ओबीसी आरक्षण को लागू कराने हेतु जिला कलेक्टर को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपने की बात की गयी ।

मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य कृषि मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा, नगर निगम के पूर्व महापौर रेनू शाह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष अशोक शाह, इंदु सोनी, बच्ची देवी पनिका, पिछड़ा वर्ग नेता रामलखन शाह, उसैद सिद्दीकी (एडवोकेट), स्वारथलाल सोनी, रामगोपाल पाल, सुदामा प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाये – पुरुष सड़क पर उतर कर दुकान बंद कराते देखे गये और वही सुरक्षा व वाद – विवाद न होने की दृष्टि से कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal