Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूम धाम से मनाई गई

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली इकाई के तत्वाधान में सर्व समाज के साथ हुआ आयोजन सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजू सिंह

BK NEWS:- 9 मई 2022 को विवेक नगर निगाही मुख्य द्वार के समक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली के तत्वाधान में क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 482 वी जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्व समाज के प्रबुद्ध जन एवं सिंगरौली के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम चन्द्र एवं महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन करके किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं का क्रम शुरू हुआ जिसमें वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के जीवन का वृत्तांत सभी के समक्ष रखा तथा अपील की के उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी को आगे बढ़ते हुए मा भारती की सेवा करनी है। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के सहयोगियों के योगदान पर चर्चा की जिसमे भील समुदाय के सहयोगी, दानवीर भामा शाह के अनुदान के महत्व, चेतक की बहादुरी पर चर्चा की और संदेश दिया के इसी प्रकार हम सभी को एक दूसरे का परस्पर सहयोग कर स्वस्थ सिंगरौली परिवार का निर्माण करना है। कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना से जुड़े तकनीकी बाधाओं को यथाशीघ्र दूर कर उनकी प्रतिमा स्थापना की जाए। तत्पश्चात पधारे सभी अतिथियों को महाराणा प्रताप जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संगठन द्वारा यह भी जानकारी साझा की गई के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह जी शेरपुर का सिंगरौली दौरा भी आगामी माह प्रस्तावित है जिसमे संगठन द्वारा विशाल शौर्य यात्रा शहर में निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से के.डी. सिंह, गोविंद राम पांडेय, राम निवास शाह, संजीव अग्रवाल, संजय प्रताप सिंह, मिथिलेश मिश्र, डी. के. मिश्र, डॉक्टर सुशील सिंह चंदेल, मृत्युंजय प्रताप सिंह, रामशंकर सिंह, विपिन सिंह, राजनारायण सिंह, उदय नारायण सिंह, सिन्हा जी, विवेक त्रिपाठी, श्रवण सिंह, सुजीत सिंह, अमितेश सिंह, नागेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, विनोद सिंह, गजमोचन सिंह, अजय सिंह चंदेल आदि कई अतिथि उपस्थित रहे।

संगठन की ओर से रीवा संभाग अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, संगठन मंत्री योगेश सिंह, संयोजक अनिल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश सिंह,जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला प्रवक्ता धीरज सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह,उपाध्यक्ष ब्रिज सिंह, प्रवेश सिंह,कोषाध्यक्ष नर्वदा सिंह, नागेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, संजू सिंह, कामोद सिंह, पंकज सिंह ,दीपक सिंह, राम कुमार सिंह, रावेंद्र सिंह, सुदेश सिंह, विजय सिंह बिष्ट, आकाश सिंह, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, नीलेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...