
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल 1 मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस”के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस इंटक एवं श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में जयंत स्थित कुँवर अर्जुन सिंह चौक पर मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये इंटक उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू शाह पूर्व महापौर एवं पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सिंगरौली होंगी और उन्होने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन किसान कांग्रेस सेवादल इंटक एवं सभी नवनियुक्त कमेटियां एवं पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व पार्षदों सहित क्षेत्र में कांग्रेस समर्पित सभी वरिष्ठ सभी युवा, महिला कार्यकर्ताओं एवं मजदूर साथियों से अनुरोध किया है कि कल 1 मई को समय शाम 4:30 पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal