Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैढन शहर में जाम की स्थिति को लेकर संयुक्त ब्यापार मंडल व यातायात पुलिस के बीच हुई बैठक, निजात पाने हेतु बनी सहमति

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के बैढन बाजार क्षेत्र में आये दिन जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और इस समस्या से निजात दिलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें कई सुझाव पेश किये गये ।

वही यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात दीपेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग तुलसी मार्ग, काली मां मंदिर रोड व अंबेडकर चौक सहित इत्यादि स्थानों पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने एवं शहर के अंदर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संयुक्त व्यापार मंडल के साथ तुलसी मार्ग में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा जाम से निजात दिलाने में अनेक सुझाव दिये गये जिसमें से मुख्य रूप से वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्किंग एवं दुकान के सामने पार्किंग स्थान का नाम लिखकर फ्लेक्स लगा जाना शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तुलसी मार्ग वनवे का पालन करना, जिसमें अंबेडकर चौक से मस्जिद तिराहा तरफ चार पहिया वाहनों को जाने से रोका जाना एवं श्री निकेतन दुकान से लेकर कला कुंज की दुकान तक स्थित व्यापारियों द्वारा गार्ड लगाये व वाहनों को व्यवस्थित कराये जाने पर सहमति बनी है ।

उक्त बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल बैढन अध्यक्ष राजाराम केशरी, संजीव अग्रवाल, अभिलाष जैन, अनिल सोनी, दीपक एवं अन्य व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...