
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा माफियाओं द्वारा किये गये जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है और इसी क्रम में कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के दिशा निर्देशन में एसडीएम ऋषि पवार, तहसीलदार दिवाकर सिंह, तहसीलदार रमेश कोल व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी नवानगर व थाना वैढ़न, विन्ध्यनगर, पुलिस लाईन के पुलिस बल व शसस्त्र पुलिस बल एवं एनसीएल निगाही के महाप्रबंधक हरीश दुहन, एसओपी प्रमोद कुमार डिप्टी मैनेजर, सुरक्षा अधिकारी संदीप साहू के मौजूदगी में भू-माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने आज भू-माफिया, शराब माफिया एवं निगरानी सुदा बदमाश के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर 06 करोड़ रूपये कीमत की एनसीएल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया ।

वही भू – माफिया सुुरेश चौरसिया पिता स्व. रामलल्लू चौरसिया निवासी ग्राम घोरौली कला थाना नवानगर के विरूद्ध कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध हैं जिसमे बलात्कार का एक प्रकरण, चोरी के तीन प्रकरण, अवैध शराब बिक्री का एक प्रकरण, आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण, डकैती की योजना बनाने का एक प्रकरण सहित मारपीट के पांच प्रकरण पंजीबद्ध हैं और माफिया थाने का निगरानीसुदा बदमाश भी है और वही माफिया द्वारा लम्बे समय से एनसीएल की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त था जिसे चिन्हित कर बेदखल कर नोटिस दिया गया था किन्तु उसके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर शासकीय जमीन लगभग पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि एवं निर्मित मकान को खाली कराया गया जिसकी बाजारू मूल्य 1 करोड़ 28 लाख 48 हजार 200 का रूपये था ।
वही भू- माफिया सुरेश चौरसिया द्वारा अतिक्रमण की गयी शासकीय भूमि के संबंध में भू-सपदा अधिकारी निगाही क्षेत्र द्वारा अतिक्रमण के संबंध में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 176/22 धारा 447 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आने वाले समय में माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिये एनसीएल द्वारा नोटिस जारी किये गये हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal