
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले भर में अवैश नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमे कोतवाली पुलिस द्वारा एनसीएल ग्राउण्ड बिलौंजी से 6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन के साथ आरोपी रामऔतार कुशवाहा और कचनी से आरोपी सदाबृज कुशवाहा को 55 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थ हेरोईन व भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा छापामार कर की गयी जहां ट्रामा सेंटर के पास एनसीएल ग्राउण्ड बैढन में आरोपी रामऔतार कुशवाहा पिता रामसजीवन कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी कचनी थाना वैढ़न के कब्जे से 6 ग्राम हेरोईन कीमत 60 हजार रूपये एवं कचनी थाना वैढ़न से आरोपी सदाबृज कुशवाहा पिता ललन कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी कचनी थाना वैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से 55 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब को बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उनि उदयचन्द्र करिहार, मुकेश झारिया, सउनि पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, प्रआर पंकज सिंह चौहान, आर महेश पटेल, जितेन्द्र सिंह सेंगर, कमल जागीरदार, दीपक शिवहरे की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal