
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन माड़ा थाना पुलिस ने ग्राम मलगो के म्यार नदी से एक नीले रंग के पावर ट्रैक ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत उत्खनन व परिवहन करते जप्त किया है ।
वही मिली जानकारी के अनुसार माड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर रेत लोड कर मलगो की तरफ बिक्री हेतु जा रहा है सूचना पर माड़ा पुलिस जैसे ही मदहरहवा टोला स्कूल के पास पहुंची तभी रात के अंधेरे में एक ट्रैक्टर आता दिखायी दिया और पुलिस को देखकर टैक्टर चालक फरार हो गया ट्रैक्टर क्र. एमपी 66 ए 4389 में तीन घन मीटर अवैध रेत लोड पाया गया और माड़ा पुलिस ने ट्रेक्टर को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया और मामला अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में एसआई सूरज सिंह, एएसआई रमेश, प्रधान आर. अमित जायसवाल, राहुल सिंह, कियामुद्दीन, राकेश जाट शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal