
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के सहायक यंत्री आर के जैन के विरूद्ध जांच प्रारंभ हुयी थी और जांच में भ्रष्टाचार के आरोप सही पाये गये जिसके बाद सहायक यंत्री आर के जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
बताया जा रहा है कि नगर निगम सिंगरौली के द्वारा प्रधानमंत्री आवास में भारी भ्रष्टाचार को लेकर मीडिया द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की गयी थी प्रधानमंत्री आवास में भारी भ्रष्टाचार एवं नियमों को ताक पर रखकर प्रधानमंत्री आवास दिया गया है और यह खबरों को संज्ञान में लेते हुये जांच बैठायी गयी तो जांच टीम ने जांच में यह पाया कि 740 हितग्राहियों को आवास आवंटन किया गया है शेष 464 हितग्राहियों के नाम अनुमोदित सूची में न होने के बावजूद भी आवास आवंटित किये गये हैं ।
वही आवास आवंटन हेतु प्रथम बार लॉटरी सिस्टम से उपलब्ध सूची अनुसार 316 हितग्राहियों को आवास आवंटन हेतु लाटरी निकाली गयी थी जो उक्त लॉटरी को बिना समक्ष अधिकारी के अनुमोदन के ही निरस्त मानकर संपूर्ण आवासों को विधि विरुद्ध आवंटन किया गया और हितग्राहियों से ₹2 लाख जमा कराना था किंतु किस रसीदें में कितनी राशि जमा करायी गयी यह स्पष्ट नहीं है और स्थल निरीक्षण में पाया गया कि दो दर्जन आवासों में मूल हितग्राही न रहकर किराये पर दिये गये हैं जो नियम के प्रतिकूल हैं और जांच में यह भी पाया गया कि हितग्राहियों के आवासों को मनमाने ढंग से फिर बदलकर अदला बदली किया गया है जिसको देखते हुये गंभीर अनियमितता एवं भारी लापरवाही बरतने के आरोप में आरके जैन सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और यह निलंबित की दरमियांन उन्हें सिर्फ निर्वाह भत्ता दे होगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal