आज कटनी में आयोजित “मुख्यमंत्री बिजली बिलो में राहत” शिविर कार्यक्रम को
सिंगरौली में लाइव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों ने देखा व सुना, 2344 पात्र हितग्राहियों के भरे गये फार्म

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज सिंगरौली जिले के समस्त विद्युत वितरण केंद्रों व शहर संभाग की जोन कार्यालयों में मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना- 2022 के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कटनी जिले से संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना – 2022 की गयी घोषणा लाईव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियो को दिखाया व सुनाया गया ।
इस योजना के अंतर्गत कोरोनाकाल में अगस्त 2020 तक की स्थिति में जो भी बकाया राशि बिलों में जोड़ी गयी थी अथवा जुड़ी हुयी राशि जमा कर दी गयी थी उसको माफ कर दिया गया है ।
जिन उपभोक्ताओं ने यह राशि पूर्व में जमा कर दी है उनकी राशि आगामी दिनों में बिद्युत बिलों में समायोजित कर दी जायेगी और वही विद्युत कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक हितग्राही को विद्युत कार्यालय में जाकर माफी योजना का फॉर्म भरना अनिवार्य होगा और फॉर्म भरने के उपरांत विद्युत कार्यालय / शिविर के माध्यम से बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है ।
जिसमे बताया गया कि आज शिविर में जिले के शहरी क्षेत्र के 314 उपभोक्ता के 16 लाख 35 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के 2030 उपभोक्ता के 64 लाख 15 हजार रुपये का बिजली बिल माफी के फार्म भरे गये ।
उक्त शिविर में मुख्य रूप से अधीक्षण यंत्री एसपी तिवारी, कार्यपालन यंत्री अजीत सिंह बघेल, ग्रामीण कार्यपालन अभियंता अवनीश सिंह, भाजपा नेता डीएन शुक्ला, विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र यादव, एई, जेई, उपयंत्री, अधिकारी – कर्मचारी सहित भारी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal