ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/04/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (भारतीय नववर्ष) हिंदू नववर्ष के अवसर पर समय से पहले भीषण गर्मी और धूप को देखते हुये भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई विंध्य प्रांत के सौजन्य से स्थान बैढन के जिला एवं सत्र न्यायालय मुख्य गेट के बगल में नि:शुल्क में पीने का ठंडा पानी “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया जिसमें भारत विकास परिषद सिंगरौली

पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंदों को मीठा गुड़ खिलाकर ठंडे पानी पिलाकर प्रारंभ किया गया और यह नेक कार्य जून माह तक निःशुल्क में “प्याऊ” स्थल पर गुड़ के साथ ठंडा पानी पिलाने का कार्य जारी रहेगा ।
उक्त अवसर पर “भारत विकास परिषद” जिलाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. राय, संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, सचिव मिथिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष रावेंद्र विक्रम सिंह, सदस्य विनोद द्विवेदी, राजीव लोचन श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, अमित राज, अशोक सिंह, बृजेश शुक्ला, दिलीप सिंह, विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal