Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक मध्य प्रदेश जिला परिषद सिंगरौली के द्वारा धरने के दूसरे दिन जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।।

सींगरौली / 29/03/2022 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एटक यूनियन मध्य प्रदेश जिला परिषद सींगरौली के तत्वाधान में 28/3/2022 से लगातार चल रहे धरना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपनी गुस्सा जाहिर की उन्होंने कहा की सबसे अधिक शोषण अगर किसी का हो रहा है तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मध्यान भोजन बनाने वाली रसोइयों का हमसे हमारे विभाग के अलावा भी सभी विभागों के कार्य संपादित कराए जाते हैं लेकिन वेतन के नाम पर सिर्फ मानदेय दिया जाता है 2018 से केंद्र सरकार के द्वारा कोरोना काल में ड्यूटी करने वाले को अतिरिक्त पंद्रह सौ (1500) रुपया प्रतिमाह मानदेय बृद्धि व 500 सौ रुपया प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दिया गया लेकिन राज्य सरकार मध्य प्रदेश द्वारा उसे भी कटौती कर ली गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ का आरोप है कि अधिकारी द्वारा जबरदस्ती फोर्स देकर हमारे काम के अलावा अन्य भी काम कराया जा रहा है जिस पर आने वाला खर्च भी शासन के द्वारा नहीं दिया जाता इसलिए हम लोग एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी लड़ाई जारी रहेगी आंगनवाड़ी।। कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि श्रम कानूनों में जो परिवर्तन किए गए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाए 4 श्रम संहिता को रद्द किया जाए
2- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को नियमित किया जाए जब तक नियमित नहीं की जा रहा है तब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को न्यूनतम वेतन 21000 और सहायिका को ₹10500 दिया जाए।।

3- 1अक्टूबर 2018 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पंद्रह रुपया 1500 सहायिकाओं का ₹500 प्रोत्साहन राशि की कटौती की गई राशि को एरियर सहित तुरंत वापस किया जाए
4- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रूप में मान्य दिया जाए इसके कार्य एवं उपयोगिता के मद्देनजर पदोन्नति की व्यवस्था भी की जावे ।

5- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन लागू किया जाए

6- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यात्रा भत्ता दिया जाए

7- करोंना काल में काम करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि आज दिनांक तक नहीं मिली है तुरंत भुगतान कराया जाय।।

8– शासकीय रजिस्टर शासकीय विभाग द्वारा आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं कराया गया है तुरंत उपलब्ध कराया जाए ।

9 – यूनिफार्म आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तुरंत लागू करें ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन के तरफ से कार्यक्रम में ज्ञानमती बस निर्मला बेस गुलाबाची बेस बिट्टू देवी समुद्री देवी अनारकली प्रजापति रजवंती कोरी सुभद्रा साहू लखवानी अमीना पार्वती उर्मिला देवकली सुनीता धनवंती कैला देवी शांति पनिका सुधा सुभागी या प्रीति गर्ग शांति गुप्ता निर्मला मिश्रा श्यामकली प्रजापति लल्ली साकेत प्रेमवती सिंह संजय कुमार सिंह निर्मला देवी मंगल सिंह श्रीमती बसंती सिंह सुलोचना सिंह लीलावती पनिका सुनीता प्रजापति फूलवती साहू पूनम नामदेव कुसुम पनिका शिव कुमारी ममता पनिका श्यामकली इंद्रावती सिंह ज्योति सिंह चौहान श्यामकली सिंह रामवती सिंह सीता कली सिंह कुसुम कली सिंह उर्मिला देवी देवी पनिका राम भाई पानी का रसिया पनिका समरानिया पनिका आदि उपस्थित रही।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...