ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/03/2022
ऑटो चालक युवक ने अपने घर में लगायी रस्सी से फांसी
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जुटी जांच में
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी (उदिका पैलेश होटल के पीछे) एक ऑटो चालक युवक ने अपने घर में रस्सी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।

वही बताया जा रहा है कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का नाम विनय चौरसिया पिता दिनेश चौरसिया उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी गनियारी के उदिका पैलेश होटल के पीछे का निवासी है जो आज लगभग शाम 6 बजे की घटना है और वही मृतक ऑटो रिक्शा चालक था किसी कारणवश अपने घर के पंखा लटकाने वाली कुंडी में रस्सी से फांसी लगाकर अपना जीवन इहलीला समाप्त कर ली ।
वही कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवाया गया है जिसका पीएम सुबह होना है कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal