
नई दिल्ली/भोपाल/सिंगरौली यूपी की योगी सरकार के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट ने भी बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण योजना को 6 महीने बढ़ाने का फैसला लिया गया है ।
आपको बता दें कि इससे पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिये बढ़ाई है पहले यह योजना मार्च 2022 तक थी लेकिन योगी कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना को 3 माह तक बढ़ाने पर मुहर लगाई गयी है ।
क्या है पीएम गरीब कल्याण योजना
कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था जो शुरू में यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी जो फिर इसे बढ़ाया गया और नवंबर 2021 तक के लिये इसे लागू किया गया और गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है और यह अनाज राशन की दुकानों के माध्यम से लोगों को मिलता है ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal