
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासान द्वारा भू – माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

वही आज माड़ा एसडीएम के नेतृत्व में मे तहसील माडा अंतर्गत ग्राम करामी में अतिक्रमण कर्ता मोहम्मद सादिक पिता जमील अली पर बड़ी कार्यवाही करते हुये 2.7 हेक्टेयर की शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त करवायी गयी और वही जिसका बाजार मूल्य 35 लाख से ज्यादा आंकलित किया गया है और जिस पर अतिक्रमणकर्ता के द्वारा मकान बनाकर एवं कास्त करके अतिक्रमण किया गया था जिसे आज राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
मौके पर तहसीलदार माडा सुमित कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय जाट, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व एवं पुलिस के लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal