Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन (एटक) विभिन्न मांगों को लेकर 2 दिवसीय 28-29 मार्च को करेंगी हड़ताल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मध्यान्ह भोजन व शासन की योजना कार्यकर्ताओं के लिये वैधानिक न्यूनतम 21000 और सामाजिक सुरक्षा में 1 अक्टूबर 2018 से स्कीम वर्कस के लिये जो बीमा योजना की घोषणा की गयी एवं पेंशन की सुविधा लागू कराये जाने हेतु दो दिवसीय 28 व 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगी ।

वही संगठन का कहना है कि म.प्र. स्तर पर भारत सरकार महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 1 अक्टूबर 2018 से 1500 रूपये प्रतिमाह का मानदेय वृद्धि व 500 रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार द्वारा न दिया जाना एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष म.प्र. सरकार द्वारा लिखित रूप से भुगतान की घोषणा कर आज दिनांक तक भुगतान न करना न्याय संगत नहीं है इसलिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि उक्त मांगों के समर्थन में 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया गया है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...