Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आज रात गोमती में आग लगने से हजारों का हुआ नुकसान, दमकल वाहन ने बुझाया आग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/03/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत थाना से नजदीक पोस्ट ऑफिस रोड नाके पास पर रखे गये पान किराना गुमटी में आज रात लगभग 2 बजे आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया और वहीं कोतवाली पुलिस के सहयोग से नगर निगम के दमकल वाहन द्वारा गोमती में लगी आग को बुझाया गया ।

वही गनियारी निवासी गोमती मालिक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि आज रात 2:40 पर हमें जानकारी मिली तभी भाग कर गुमटी आया पर तब तक लगभग गोमती में रखे सामग्री कुल एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच का सामग्री नुकसान हो गया है जिसमें फ्रीजर, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, सिगरेट वगैरह अन्य सामान में आग लगने से नुकसान हुआ है और वही उमाशंकर का कहना है कि यह आग जानबूझकर किसी असामाजिक तत्वों द्वारा गोमती में आग लगायी गयी क्योंकि लगभग डेढ़ माह के अंदर 2 बार लगाया जा चुका है और इसके पूर्व में लिखित में कोतवाली थाना बैढन में आवेदन पत्र दिया गया था जो इसके बावजूद आज रात को फिर से गोमती में आग लगाकर नुकसान किया गया है और वही बिजली मीटर में भी आग अलग से लगाने का प्रयास किया गया ताकि शॉर्ट सर्किट से आग लगाने का रूप दिया जा सके और वही जो जांच का विषय बना हुआ है ।

वही पीड़ित उमाशंकर गुप्ता ने प्रशासन से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये और नुकसान की भरपायी की मांग की है ।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...