Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

क्या एसपी पर भारी,नवानगर,यातायात और कोतवाली प्रभारी,क्राइम मीटिंग में सख्त निर्देश के बावजूद भी प्रतिबंधित रूट से कोल वाहन की आवाजाही

https://youtu.be/8NTlVVi0hdQ

बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/बरुण कुमार)- क्या एस.पी.पर भारी,नवानगर,यातायात और कोतवाली।आपको यह शब्द सुनकर थोड़ा अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन यह हम नही कह रहे है बल्कि दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक चलने वाले कोल वाहन बयां कर रहे हैं।हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चा है कि क्या एस.पी.सिंगरौली पर भारी पड़ रहे हैं नवानगर,यातायात और कोतवाली प्रभारी।तीनो थाने के प्रभारी एसडीएम के आदेश व क्राइम मीटिंग में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बावजूद नवानगर,यातायात और कोतवाली थाने से होकर कोल वाहन धड़ल्ले से चल रहें है।लेकिन इन थाना प्रभारियों को प्रतिबंधित रूट से कोल वाहन आते जाते हुए नजर नही आते ।

और नजर आए भी कहाँ से जब बकायदे हर माह कारखासो के हाथ से गुलाबी-गुलाबी कागज के टुकड़ों का चढ़ोत्तरी चढ़ रही हो।वही हर थाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है जिसे थाना चौकी के प्रभारी नियुक्ति करते है और वो पद है कारखास की। जो थाना अंतर्गत सभी प्रकार अबैध कामो की वसूली उसके हाथों में होता है।लेकिन सवाल यह है कि क्राइम मीटिंग के सख्त निर्देश के बावजूद नवानगर थाना,यातायात थाना सहित कोतवाली थाना के प्रभारी इन कोल वाहनों पर कार्यवाही क्यो नही करते?क्या इन थाना प्रभारियों पर एसपी के निर्देश का कोई असर नही पड़ता जो लगातार एस.डी.एम. और एसपी के आदेश की ये थाना प्रभारी अवहेलना कर रहे हैं।।

इनका कहनाप्रतिबंधित मार्ग नवानगर,माजन मोड़ से कोल वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है,किसी भी कोल वाहन का माजन मोड़ से होकर जाने का परमिशन नही है,अगर कोई कोल वाहन निकलते है तो वो अबैध है उन पर कार्यवाही की जायेगी

ऋषि पवार – SDM सिंगरौली

www.badhtakarwancom

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...