धुम्मा प्राचार्य रामगोपाल प्रजापति के विदाई समारोह में हुए शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल”

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS//SIDHI:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल लगातार क्षेत्रीय दौरे में है। कई गांवों के दौरे में थे इसी बीच ग्राम धुम्मा के हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानृवित्त प्राचार्य श्री रामगोपाल प्रजापति के विदाई समारोह में भी पहुँचे। जहाँ पर पूर्व प्राचार्य प्रजापति का पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया।नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रजापति जी के विदाई कार्यक्रम में इतने ज्यादा लोग आए हैं जो इस बात को प्रमाणित करता है कि उनके प्रति आप लोगों के मन मे कितना प्रेम था। ये प्रेम कोई दो चार दिन का नहीं है यह प्रेम बीस वर्षो के संबंधों और सेवा का है।उन्होंने आगे कहा कि प्रजापति जी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं अब आपको सामाजिक क्षेत्र में सेवा देनी है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह, संदीप उपाध्याय, रामभिलाष पटेल, शम्भू गौतम, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, नबाब सिंह, राजराखन पटेल, रावेन्द्र पटेल, शैलेन्द्र पटेल, विजय सिंह, लक्ष्मण पटेल,कौशलेंद्र सिंह, संदीप पटेल, राजू पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal