Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनटीपीसी विंध्यनगर सीएसआर मद से बनी सड़क के किनारे खाही व मिट्टी फीलिंग न होने से आय दिन हो रही है दुर्घटनाये, नगर निगम प्रशासन मौन

ब्रेकिंग न्यूज़:-. दिनांक 02/03/2022

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न फैक्ट्री रोड बलियरी नगर निगम के गनियारी इंदिरा वार्ड क्र. 41 जो रेलवे क्रॉसिंग के पहले घनी आबादी वाला बस्ती प्रेमनगर – जमुआ रोड को जोड़ता है और वही एनटीपीसी विन्ध्यनगर के सीएसआर मद से पीसीसी सड़क का निर्माण लगभग 9 माह पूर्व में कराया गया था जिसमें सड़क के दोनों तरफ किनारे मे खाही (गढ्ढा) की बनी हुई है जिसमें आये दिन आते – जाते चार पहिया व दो पहिया वाहन परिवहन के वक्त सड़क के किनारे बने (खाही) गढ्ढे मे मोटर साइकिल वाहन वगैरह गिर जाते हैं ।

वही स्थानियो ने बताया कि सड़क की चौड़ाई लगभग 11 से 12 फुट की है जिसमें एक वाहन आती है तो दूसरा वाहन नहीं निकल पाने के कारण जाम की स्थिति व दुर्घटनाये होती रहती है ऐसे में सड़क के दोनों तरफ लगभग 1 मीटर से अधिक मिट्टी फीलिंग व पटरी बनाने की मांग की गयी है और यह सड़क बने लगभग लगभग 9 महीने से ऊपर हो गया है अभी तक सड़क के दोनों तरफ मिट्टी फीलिंग नहीं किया गया है जिससे आये दिन बड़ी दुर्घटनाये होने की सम्भवना बनी हुयी है जिसमें नगर निगम आयुक्त व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

इनका कहना है

नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये से जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के द्वारा यह सड़क बनायी गयी है इसमें हमारा कोई लेना देना नहीं है जबकि यह क्षेत्र नगर निगम एरिया के वार्ड 41 गनियारी में आता है और यह हाल है ।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...