बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS:- जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व छात्र छात्राओं को अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह निर्देशन में महिला शाखा की डीएसपी प्रियंका पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी प्रीति सिंह द्वारा आज बैढ़न बिलौंजी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्राचार्य रामभुवन द्विवेदी व विद्यालय के स्टाफ की उपस्थित में छात्र छात्राओं को महिला संबंधित अपराध से बचने हेतु जागरूकता दी गई वही गुड़ टच बैड टच के बारे में भी बताया गया साथ ही साथ साइबर अपराध से सावधान रहने की समझाइश दी गई।शिविर में तकरीबन 535 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

इस मौके में सहायक उपनिरीक्षक आई.पी.वर्मा,प्रधान आरक्षक लेखचन्द्र डोहर,ज्ञानेश्वर पटेल,महिला प्रधान आरक्षक रानी सिंह,बेलाकली सिंह,आलोक बागरी,आरक्षक रवि सिंह,प्रताप सिंह उपस्थित रहे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal