
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन साइबर क्राइम को रोकने सिंगरौली पुलिस द्वारा जारी जन जागरूकता अभियान के तहत विंध्यनगर पुलिस ने भी जन जागरूकता शिविर लगाते हुये नगर वासियों को साइबर क्राइम से बचने के लिये तरह – तरह से सुझाव दिये गये ।

वही थाना प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह एवं एसआई जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा लोगों को एटीएम फ्राड एवं साइबर अपराध से बचने सुझाव देते हुये सतर्क रहने हेतु समझाईस दिया और वही इस मौके पर नशे से दूर रहने सुझाव देते हुये थाना क्षेत्र में एक संयुक्त व्यापारी संघ का गठन कर लोगों को पुलिस से जुड़ने का सुझाव दिया ।
*उक्त मौके पर नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, व्यवसायी व समाजसेवी उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal