Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु बैठक आयोजित नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड टीम ने प्लास्टिक जप्ती व जुर्माने की कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु नगर निगम कॉन्फ्रेंस हाल में नगर पालिक निगम व प्रदूषण बोर्ड और हॉकर्स ज़ोन व प्लास्टिक विक्रेताओं के साथ की गयी जिसमें शहर में कैरी बैग, स्ट्रॉ, दोने पत्तल, डिस्पोजल ग्लास और सामग्री का पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु जागरूकता करने और अपने व्यवहार में परिवर्तन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये और वही साथ ही अपने ग्राहकों को रोक टोक के माध्यम से समझाने की बात भी व्यवहार में लाने की बात पर परिचर्चा हुयी ।

संयुक्त टीम ने बिरसा मुंडा चौपाटी में ड्राइव करते हुये प्लास्टिक विक्रेताओं से लगभग 58 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जब्ती करते हुये उन पर चालानी कार्यवाही भी की गयी ।

उक्त बैठक व जप्ती चालानी कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ नीरज वर्मा, प्रदूषण बोर्ड सिंगरौली आलोक राय, मनोज सिंह,आरडी पाण्डेय, शुभांशु त्रिपाठी, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, अशोक त्रिपाठी, हॉकर्स ज़ोन से बृजेश शुक्ला, गौरब मिश्रा व राजन सोनकर व प्लास्टिक विक्रेता गणेश प्रसाद व अमन नागल मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...