Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निःशक्त अभ्यार्थी पारसनाथ गुर्जर को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिली प्रोत्साहन राशि

निःशक्त अभ्यार्थी पारसनाथ गुर्जर को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिली प्रोत्साहन राशि

सफलता हासिल करने के लिये यह प्रोत्साहन राशि बनेगी सहयोगी – पारसनाथ

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन निःशक्त जन अभ्यार्थियो को सिविल सेवा में परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है जिसके तहत पारसनाथ गुर्जर पिता रामलखन गुर्जर निवासी ग्राम झरकटिया पोस्ट सुदा तहसील चितरंगी को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत प्रदान की गयी है ।

इस संबंध में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग अनुराग मोदी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली व मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में विभिन्न स्तरो पर सफल होने वाले निःशक्त जन प्रतिभागियो को प्रोत्साहन राशि प्रदेश सरकार के मंशानुसार प्रदान की जाती है और
उन्होने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपये एवं मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 30 हजार एवं अंतिम चयन होने पर रूपयें 20 हजार प्रोत्साहन राशि अभ्यार्थियो को दिये जाने का प्रावधान राज्य शासन द्वारा किया गया है और वही प्रोत्साहन राशि ऐसे निःशक्त अभ्यर्थी को प्रदान की जायेगी जो मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो इस योजना के तहत प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप पारसनाथ गुर्जर को यह राशि स्वीकृत की गयी है ।

*इस प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत मिलने पर पारसनाथ ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक तबके के व्यक्तियो को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है यह हम जैसे निःशक्त जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे और हमारे लिये किसी वरदान से कम नही है और उन्होने कहा इस राशि से मै आने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी सहजता के साथ कर सकूगा और उन्होने प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...