Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहर में निरीक्षण कर स्वच्छता बनाये व शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाये जाने हेतु कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/02/2022

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत सुबह – सुबह कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ

शहर में निरीक्षण कर स्वच्छता बनाये व शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाये जाने हेतु कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन स्वच्छता में सभी के सहयोग से सिंगरौली को नंबर – 1 लाने हेतु “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक राजीव रंजन मीणा और नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के द्वारा सुबह-सुबह में नवजीवन बिहार के इंदिरा चौक , अभेद आश्रम, जयन्त के दूधिचुआ, मुड़वानी इको पार्क, निगाही, पचखोरा हाउसिंग बोर्ड इन स्थानों पर स्वयं जाकर साफ – सफाई का जायजा लिया गया ।

वही निरीक्षण के दौरान शासकीय भूमि में किये गये अतिक्रमण जैसे स्थान ढोटी, ढेकी, नौगढ़ से अतिक्रमण हटाने हेतु कलेक्टर श्री मीणा द्वारा निर्देश दिये गये और वही निगाही से जयंत तक साफ – सफाई कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ।

मौके पर सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, तहसीलदार कुणाल राउत, नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी वैश्य, कार्यपालन यंत्री आरके जैन, उपयंत्री पीके सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेंद्र सिंह, सीटाडेल के संचालक रावेंद्र सिंह, विशाल खत्री (विद्युत), नगर निगम के अन्य अमला व सफाई मित्र उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...