Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 2 आरोपी चढ़े कोतवाली के पुलिस हत्थे

सिंगरौली जिले की पुलिस को अब तक की मिली बड़ी कामयाबी

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 2 आरोपी चढ़े कोतवाली के पुलिस हत्थे

कुल लगभग डेढ़ करोड़ का मादक पदार्थ गाँजा व आइसर ट्रक बरामद

पोहा (चूड़ा) की आड़ में गांजा की होती थी तस्करी, पुलिस जुटी जांच में

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की कोतवाली पुलिस को बलँगीर उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ अंबिकापुर होकर सिंगरौली के रास्ते रीवा की तरफ से आइसर ट्रक क्र. MH 04 GC 0081से परिवहन किये जा रहे गाजे की खेप को पकड़ने एवं अंतरराज्ययीय गाँजा तस्करी करने में पर्दाफास करने में बड़ी सफलता मिली है जिसमे ग्राम बरहपान के पास 05 कुन्तल 3 किलो मादक पदार्थ गांजा व एक आइसर ट्रक जप्त किया और कुल लगभग डेढ़ करोड़ कीमत आंकी गयी है और 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

वही मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दिनांक 31/01/2022 को रात्रि में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की एक आईसर ट्रक कं. MH 04 GC 0081 से अवैध गांजा मादक पदार्थ का परिवहन बलंगी के रास्ते उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर होकर सिंगरौली के रास्ते रीवा तरफ जा रहा है। बरहपान बार्डर होकर उक्त गाड़ी मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और वही मुखबिर से प्राप्त उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी वैढन द्वारा प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक को अवगत कराया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया ।

वही वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के मुताबिक कोतवाली प्रभारी द्वारा कार्यवाही हेतु 15 सदस्यीय टीम गठित कर मय अनुसंधान सामग्री के तीन बोलेरो वाहनो से रवाना होकर मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के बार्डर बरहपान पहुचकर नाकाबंदी की गई देर रात्रि आईसर ट्रक कं. MH 04 GC 0081 का चालक (म. प्र.) सीमा में प्रवेश करने के उपरांत ग्राम बरहपान पहुचा जहा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त आईसर ट्रक को रोककर ट्रक की तलासी ली गई तो ट्रक के ट्राला में पोहा की 136 बोरियों के नीचे 24 बोरो में भरा हुआ 5 कुन्तल 3 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती करीब डेढ़ करोड़ का मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुये कोतवाली प्रभारी द्वारा मौके पर आरोपीगण अमित कुमार पटेल उर्फ गोलू पिता समयलाल पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लालपुर थाना अमरपाटन जिला सतना एवं अमित उर्फ अप्पू पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लालपुर थाना अमरपाटन जिला सतना के कब्जे से जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 165/2022 धारा 8/20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस गांजा परिवहन में उपयोग किये जा रहे वाहन आईसर ट्रक कीमती करीबन 25 लाख को भी जप्त किया गया और वही पकड़े गये दोनो आरोपियों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा उक्त माल गांजा तस्कर नृपेन्द्र सिंह उर्फ बबलू सिंह निवासी ग्राम खैरा थाना चोरहटा जिला रीवा (म.प्र.) के द्वारा बलंगीर उड़ीसा भेजकर अपने छत्तीसगढ एवं उड़ीसा के सहयोगियों के माध्यम से लोड कराना तथा माल की डिलेवरी रीवा एवं ईलाहाबाद में कराये जाने के तथ्य बताये गये जिनके संबंध में आरोपीगण से विस्तृत पूंछताछ की जा रही है और वही बताया जा रहा है कि मादक पदार्थ गाजा पकड़ने में अब तक की यह बहुत बड़ी कार्यवाही बतायी जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उनि. उदयचन्द्र करिहार, संदीप नामदेव, महेन्द्र सिंह, सउनि. पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, प्र.आर. पंकज सिंह, अरूण पटेल, आरक्षक महेश पटेल, जीतेन्द्र सिंह सेंगर, अभिमन्यू उपाध्याय, धर्मेन्द्र कोल, राजकुमार द्विवेदी, दिलीप धाकड़, संजीत कोल एवं सायबर टीम की अहम भूमिका रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...