
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना पंडित दीनदयाल रसोई योजना के तहत जिला मुख्यालय बैढन पुराना जिला अस्पताल के बगल में चल रहे सस्ता एवं पौष्टिक भोजन 10 रुपये में प्रति थाली उपलब्ध है जिसका समय सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रसोई संचालित है जिसमें भोजन में 5 रोटी, दाल – चावल, सब्जी मिलता है ।
वही गरीब – मजदूर – जरूरतमंद भोजन करने वाले हितग्राही बताते हैं कि मजदूरी करने के लिये आते हैं मजदूरी नहीं मिलने पर पंडित दीनदयाल रसोई में ₹10 रुपये जमा करके भोजन करते हैं जिसमे अक्सर रोटी जली व कच्ची रहती है और उसमें भी कहीं दाल तो कहि सब्जी – रोटी अलग से मागने से रसोई संचालन द्वारा नहीं दिया जाता है और कहा जाता है कि एक रोटी या सब्जी – दाल कुछ दुबारा लेना है तो दूसरी थाली का ₹10 रुपये जमा करके ही मिलेगा नहीं तो कुछ भी नहीं दिया जाता है और ऐसे में भोजन करने वाले हितग्राही बताते हैं कि भरपेट भोजन न करके आधा पेट भोजन करके वापस आना पड़ता है ।
*वही भोजन करने वाले हितग्राही बताते हैं कि इसके पूर्व में जब ₹5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता था तो दोबारा रुपये नहीं देने पड़ते थे जबकि अब ₹5 की जगह ₹10 रुपये हो गया है फिर भी आये हुये लोगो को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है और हितग्राहियों का कहना है कि भोजन में सुधार कराते हुये ₹5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal