हिम्मत समाचार//HS NEWS//सिंगरौली//खुटार//ब्यरो कार्यालय

HS NEWS:- भ्रष्टाचार घोटाला सिंगरौली जिले के स्वास्थ्य विभाग में आम बात हो गई है और हो भी क्यो न,जब स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी की अपने अधीनस्थ अधिकारियों को संरक्षण दें रहे हो।आपको बता दे की गुप्त सूत्रों से खबर आई है कि खुटार बीएमओ के अभय रंजन सिंह के द्वारा रोगी कल्याण समिति के फंड में अपने करीबियों व सहयोगियों के साथ मिलकर जमकर बंदरबाट किये हैं।सूत्र कहते हैं कि खुटार सामुदायिक भवन में लाखों का घोटाला हुआ है लेकिन मामले की जांच करने के बजाय खुद सीएमएचओ जैन सहित हाल ही में एक मामले में निलंबित सुरेश मिश्रा सहित अन्य लोग खुटार बीएमओ को के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।आपको बता दे कि सूत्रों का कहना है कि लाखों के भ्रष्टाचार का खुटार बीएमओ के पास कोई प्रमाणित दस्तावेज नही है कि उन्होंने लाखो रुपये कहा खर्च किये और किसके अनुमोदन पर।वैसे आपको बता देना चाहता हूँ कि कोरोना काल मे डॉक्टर अभय रंजन सिंह को बीएमओ के पद से हटाकर डॉक्टर महेन्द्र पटेल को बीएमओ बना दिया गया था लेकिन महेन्द्र पटेल के द्वारा भोपाल में आगे की पढ़ाई करने जाने के दौरान डॉक्टर अभय रंजन सिंह और सीएमएचओ जैन की जुगलबंदी के कारण पुनः डॉक्टर अभय रंजन सिंह को खुटार का बीएमओ बना दिया गया।
विधायक,सांसद,मंत्री से ज्यादा खुटार बीएमओ ने रखे आउटसोर्स पर खुद के लिए बॉडी गार्ड
यह बात आपको सुनकर थोड़ा अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन खुटार बीएमओ के द्वारा अस्पताल में कई आउटसोर्स पर लोगो को रखा गया है जो बीएमओ का बाड़ीगार्ड की भूमिका निभाते है।ताज्जुब की बात है कि डॉक्टर के बॉडीगार्ड की संख्या मंत्री,सांसद व विधायक से ज्यादा है।लेकिन एक बात यहाँ भी निकलकर सामने आती है कि आखिर इन बॉडीगार्डो की भर्ती किस आधार पर और किसके अनुमति से हुआ।इतना ही नही इन लोगो को हर माह सैलरी कहा से भुगतान होती है यह किसी को पता नही है।यैसे में हर कोई यही कह रहा है कि खुटार बीएमओ द्वारा खुद की सैलरी से तो इनको सैलरी दी नही जाती होगी तो लाजमी है कि कही न कही खुटार अस्पताल में घोटाला हो रहा है और उसी घोटाले के पैसे से बॉडीगार्डों को भुगतान किया जा रहा होगा।
खुटार बीएमओ की डिग्री भी संदेहो के घेरे में,खुद अस्पताल का स्टाफ कराते है दूसरे डॉक्टर का इलाज
खुटार बीएमओ अभय रंजन सिंह की एमबीबीएस की डिग्री को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं है।सूत्रों का कहना है खुटार बीएमओ को MBBS कंप्लीट करने में 12 से 15 वर्ष लग गए।लेकिन यह बात कितना सही है ये तो डॉक्टर साहब की MBBS की डिग्री ही बता सकती है लेकिन कई बार देखा गया है कि डॉक्टर साहब के सबसे करीबी स्टाफ भी उनसे कोई उपचार नही करवाते बल्कि बैढन की तरफ दूसरे डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते है।इसका मतलब की उनके स्टाफ को भी उनके इलाज पर भरोसा नही है।वही सूत्र कहते हैं कि कई बार डॉक्टर साहब से जब किसी ब्लड जांच की रिपोर्ट या कुछ रोगों का दवा पूछा जाता है तो साहब चुप्पी साध लेते हैं
डॉक्टरी कम,राजनीति ज्यादा करते है बीएमओ
अक्सर सुनने में आता है कि खुटार बीएमओ डॉक्टरी कम और राजनीति ज्यादा करते है।कई बार उनके द्वारा यह भी कहा जाता है कि देवसर जनपद सीईओ बी.के.सिंह उनके ससुर है और उनका राजनीतिक पकड़ बहुत ज्यादा है।इतना ही नही लोग कहते है कि बीएमओ तो यह तक बोलते हैं कि जिला प्रशासन भी उनके सामने कुछ नही है क्योकि सत्ता पक्ष के सांसद का उनको सपोर्ट है।इसीलिए खुटार बीएमओ अस्पताल में इलाज से ज्यादा राजनीति करते नजर आते है।
बीएमओ के ड्राईवर ने मासूम बच्चे को जमीन पर पटकने के साथ साथ महिला के साथ किया था छेड़छाड़ व मारपीट
हाल ही खुटार अस्पताल में नसबंदी कैम्प के दौरान खुटार बीएमओ का ड्राईवर नशे की हालत में एक SC/ST जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट किया था।कहते है कि किसी को खाते वक्त मारा नही जाता और मासूम बच्चे सबके लिए प्यारे होते है लेकिन बीएमओ के ड्राईवर ने एक मासूम 3 वर्ष के बच्चे को जो अपने पिता के गोद था और बिस्किट खा रहा था उस बच्चे को खाते समय ही उसके पिता की गोद से छीनकर फर्श पर पटक दिया था।कहते है कि दुश्मन भी किसी के बच्चे पर वार नही करता लेकिन बीएमओ के ड्राइवर ने जिस तरफ को फर्श पर पटका उससे उसके माथे पर चोट भी आई थी।मामला खुटार चौकी सहित महिला थाना तक गया जिसमें नशेड़ी ड्राईवर पर खुटार पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया था।यैसे में उस अस्पताल में नशेड़ी ड्राईवर के रहने से महिलाएं आने जाने में अपने आप को सुरक्षित महसूस नही करती है।सूत्र कहते हैं कि जिस समय नशेड़ी ड्राईवर महिला व बच्चे के साथ मारपीट व छेड़छाड़ कर रहा था खुटार बीएमओ वहाँ मौजूद थे और वो ड्राईवर को रोकने के बजाय ड्राईवर का साथ देने गए थे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal