
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भाकपा नेता जिला सहायक सचिव ने बताया कि विस्थापित ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में रुपये को दोगुने करने के लालच में आकर अनपढ़ गरीब आदिवासी फंस गये और वही जिले के माड़ा थाना अंतर्गत खम्हरिया के लगभग 10 लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी थी जो एक व्यक्ति रामगोपाल वैश्य द्वारा वर्ष 2010 में 5 वर्ष में रुपये को दोगुना करने का लालच देकर लगभग 50 – 50 हजार रूपये लगभग कई ग्रामीण जनों से राशि जमा करा लिये अब जब 5 वर्ष हो पूरे हो गये तो हीला हवाली किया जा रहा है और इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी थी ।
वही मिली जानकारी के अनुसार मंधारी बैगा पिता रामधनी बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी खम्हरिया थाना – माड़ा सहित अन्य लोगो ने माड़ा थाना में दिनांक 16/01/2022 को रामगोपाल वैश्य पिता केशवदास वैश्य निवासी सिद्धि खुर्द थाना बैढन के ऊपर धारा 420 का मामला दर्ज किया गया ।
वही बताते है कि कई गरीब आदिवासियों बहला-फुसलाकर रामगोपाल वैश्य ने 5 वर्ष में दोगुना पैसा मिलेगा और जब 05 साल पूरे हो गये तो सभी लोग रामगोपाल वैश्य से पैसा मांगने लगे तो तब रामगोपाल ने बोला कि तुम लोग घर जाओ हम तुम्हारे घर आकर बाण्ड पेपर जो दिये हैं उसे लेकर बैंक में जमा करेंगे तब पैसा मिलेगा और झांसे में आकर सभी लोगों ने अपना ओरिजिनल बाण्ड पेपर तक दे दिया अब कुछ लोगो के पास मात्र फोटो कापी बची है और वही रामगोपाल वैश्य द्वारा पैसे मांगने पर हीला हवाली की जा रही है और वही ग्रामीणों ने कहा कि उनके जमा रुपये को डबल करने के चक्कर में रामगोपाल वैश्य द्वारा लिये गये रुपये वापस पाने हेतु अब वह दर – दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं ।
वही लगभग एक माह पूर्व में ग्रामीणो ने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी और वही जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर माड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है और वही गरीब आदिवासी ग्रामीणों को न्याय की आस जगी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal