Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोहनिया से सर्रा खस्ताहाल सड़क का तत्काल निर्माण कराए जाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुरहट एस.डी.एम को सौपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//चुरहट//राघवेन्द्र सिंह “राजू”

BK NEWS//SIDHI:- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्रा से मोहनिया मार्ग सहित चुरहट बाजार की जर्जर हो चुकी सड़क के जल्द निर्माण कराए जाने को लेकर एस.डी.एम. चुरहट को ज्ञापन सौंपकर माग की है उक्त सड़क के जल्द निर्माण एवं धूल तथा कीचड़ से निजात दिलाने हेतु व्यापारी भाइयों के समर्थन से कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उसी कड़ी में एस डी एम चुरहट को ज्ञापन सौंपा गया है।कुछ माह पूर्व अजय सिंह “राहुल भैया” द्वारा जन सहयोग से सड़क निर्माण को अपने हाथों में लेकर कार्य प्रारंभ करवाने का एलान होते ही स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा सड़क निर्माण हेतु बजट आवंटन की बात कही गयी वही साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा उक्त मार्ग के स्वीकृत राशि से संबंधित पत्र भी जारी किया गया और जल्द निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया गया था।परंतु 4 माह बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक कोई निर्माण कार्य शुरू नही किया जा सका है न ही राशि का ही कुछ पता चल रहा सोशल मीडिया के माध्यम से पत्र जारी कर वाहवाही बटोरने वाले जनप्रतिनिधि अब गायब और मौन नजर आ रहे हैं जिसको लेकर स्थानीय जनमानस में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है उक्त मार्ग के निर्माण के लिए अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यवसायियों और आम जनमानस के सहयोग से यदि जल्द सड़क नही बनती तो आन्दोलन को बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अभियान में प्रमुख रूप से रतिभान पटेल,कमलेश्वर सिंह ब्लाक महामंत्री,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री,उमेश गुप्ता अध्यक्ष व्यापारी संघ,विजय सिंह लकोंडा,राहुल पटेल हर्दिहा,कमलेंद्र सिंह डब्बू,सुखनंदन सोनी,दिनेश सिंह,संजय सिंह संजू, प्रवीण गुप्ता,विकास सिंह,मोनू खान,प्रसून जायसवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...