Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लाखों रूपये से निर्मित शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र चटका चंद्रपुर में आज तक संचालित नहीं हो पायी स्वास्थ्य सेवाये – काम. संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने का. संजय नामदेव की अगुवाई में आज चटका चंद्रपुर पुनर्वास बस्ती का दौरा किया और इस दौरान श्री नामदेव ने कहा कि चटका बस्ती में विगत कई वर्षों पूर्व निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना किया और लोगों की समस्याओं को सुना जिला प्रशासन को जगाते हुये अविलंब उप स्वास्थ्य केंद्र चटका चंद्रपुर को संचालित कराये जाने की मांग की है ।

वही रहवासियों ने बताया कि बहुत पहले यहां अस्पताल बनायी गयी थी उसमें आज तक स्वास्थ्य सेवाये संचालित नहीं हो सकी और वही पूरी बस्ती के लोग एक तरफ प्रदूषण तो दूसरी तरफ बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं लेकिन उनके इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है ।

वही पुनर्वास बस्ती के लोगों ने कहा जिला प्रशासन और सरकार अभिलंब स्वास्थ्य एवं संचालित नहीं कराता तो अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...