Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीधी जिले में शुरू हुआ कांग्रेस का घर वापसी अभियान,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री और शशिकला द्विवेदी साथियों सहित भाजपा से कांग्रेस में शामिल

हमारे कार्यकर्ता हर घर में दस्तक देकर उसे कांग्रेस से जोड़े – अजय सिंह

बढ़ता कारवाँ न्यूज//मध्यप्रदेश//सीधी//राघवेन्द्र सिंह “राजू”

BK NEWS//SIDHI:- मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल” ने कहा कि आने वाले दिनों में सीधी-सिंगरौली जिले के कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर उस घर में दस्तक देंगे जो पहले कांग्रेस के साथ था और किन्हीं कारणों से हमसे अलग हो गया है।आज सीधी में गाँधी चौक पर जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित घर वापसी कार्यक्रम पर आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।घर वापसी करके भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,शशिकला दिवेदी और उनके साथ आये लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सिंह ने कहा कि अभी यह तो शुरुआत भर है।

सिंह ने अपने पिता स्व.अर्जुन सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि अभी जैसे भाजपा दिख रही है, एक ऐसा समय था जब पूरे सीधी में सोशलिस्ट पार्टी दिखाई पड़ने लगी थी।तब दाऊ साहब ने घर वापसी का अभियान चलाकर सभी पुराने कांग्रेसियों को एक किया था।इसके बाद इस जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर सामने आई थी।अब समय आ गया है कि हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सघन अभियान चलायें।हम हर व्यक्ति से मिलें,आज चाहे वह किसी भी पार्टी में हो। सीधी जिले में आप जिस भी घर में दस्तक देंगे, वह मूल रूप कांग्रेसी रहा होगा।उस घर के परिवार एक सदस्य को जरुर अपने साथ जोड़ें।आने वाले छः महीने तक इस घर वापसी कार्यक्रम को सघन रूप से चलायें।इसके बाद भी 2023 तक हमारी ऐसी कोशिश रहे कि सीधी जिले में हर घर कांग्रेस से जुड़ जाये।

अजय सिंह ने कहा कि पं. हनुमान प्रसाद जी जो 1957 में मेरे पिता के प्रस्तावक और इलेक्शन एजेंट रहे, मैं उनके घर में भी दस्तक दूंगा और आग्रह करूंगा कि वे हमारे साथ रहें। इसी तरह आप सब लोग कोशिश करेंगे तो कोई असंभव नहीं है कि 2023 के चुनाव में सीधी और सिंगरौली जिले की पूरी सात सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में आ जाए।सिंह ने कहा कि इसी भावना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काम करना है।सिंह ने भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि वे सत्ता का सुख छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।उनके मन में जरुर कोई पीड़ा रही होगी जिसकी वजह से वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये।जिनके मन में पीड़ा है, हमें उनसे हाथ जोड़कर अपने साथ लेना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि हमारा बिछड़ा हुआ साथी वापस आता है तो उससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती।जिस प्रकार से ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री और शशिकला द्विवेदी ने सबको आग्रह करके जोड़ा है,उसी तरह हमें सबको जोड़ने का काम करना पड़ेगा आखिर वे सब अपने ही हैं। किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि सबके सक्रिय होने से पार्टी मजबूत होगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...