
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है और वही चोरी की एक मोटर साइकिल पल्सर के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रामऔतार वर्मा पिता प्रेम वर्मा उम्र 53 वर्ष निवासी ढोटी थाना विन्ध्यनगर का थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरा मोटर साईकिल पल्सर क्र. एम.पी.66 एम.सी. 3279 जिसे प्रदीप कुमार दिनांक 21/12/21 के रात्रि करीब 10.00 बजे ढोटी तिराहे के पास अपने चचेरे भाई दीपक वर्मा के घर के सामने गाड़ी लाक करके खड़ा करके अपने घर चला गया था और वही दिनांक 22/12/2021 को सुबह लगभग 06:00 बजे जाकर देखा तो मोटर साइकिल पल्सर नहीं थी जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जो रिपोर्ट पर कोतवाली थाना बैढ़न में अप.क्र. 1496/21 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया ।
वही जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा तत्काल उक्त घटना की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर चोरी गयी और वही मोटर साइकिल पल्सर एवं अज्ञात चोर को 24 घण्टे के अन्दर आरोपी राजेश कुमार केवट पिता नन्दू केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पचौर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से चोरी गयी मोटर साइकिल पल्सर क्र. एम.पी. 66 एम.सी. 3279 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया और आरोपी राजेश कुमार केवट आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध चोरी के गयी कई प्रकरण थाना बैढ़न में पंजीबद्ध है ।
*उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, सउनि पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, प्र.आर. पंकज सिंह, सुनील सिंह, आर. जीतेन्द्र सेंगर, अभिमन्यू, महेश पटेल की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal