Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

समय पर निर्माण कार्यो को पूरा न करने वाले संविदाकारो को करे ब्लैक लिस्ट – कलेक्टर

सीवरेज के चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी से प्रति दिवस अवगत कराये – राजीव रंजन मीणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा विभिन्न वार्डो में कराये जा रहे निर्माण कार्यो के प्रगति एवं कार्यो के गुणवत्ता सहित सीवरेज के निर्माण कार्य और *”स्वच्छता सर्वेक्षण – 2022″* अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो के प्रगति की जानकारी के संबंध में कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारी सभागार में बैठक आयोजित हुयी।

वही बैठक के प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह के द्वारा निगम के विभिन्न जोनो में चल रहे निर्माण कार्यो के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया ।
कलेक्टर ने सड़क निर्माण, पी.सी.सी. नाली निर्माण जिनकी समय सीमा पूर्ण हो गयी फिर कार्य अब तब अपूर्ण है और साथ ही कार्यादेश जारी करने के बावजूद भी संबंधित संविदाकारो द्वारा कार्यो को प्रारंभ नही किया गया है जिसके प्रति नाराजगी जाहिर की और कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि समय सीमा से भी अधिक समय के बावजूद भी जिन संविदाकारो के द्वारा कार्यो को पूर्ण नही किया गया है उन्हे ब्लैक लिस्ट करे और वही कार्यादेश प्राप्त करने के बावजूद भी जिन सविदाकारो के द्वारा कार्यो को प्रारंभ नही किया गया उन कार्यो को निरस्त करने की कार्यवाही करे और उन्होने कहा कि मेरे द्वारा स्वयं भी निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा।

उक्त बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात कहा कि कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है कार्य में गति लाये और प्रति दिवस किये जाने वाले कार्यो की जानकारी से अवगत कराया जाये और बैठक में यह भी बात आयी कि संबंधित फर्म के द्वारा कार्य करने वाले मजदूरो का समय पर भुगतान नही किया जाता जिसके कारण मजदूरो की संख्या साइडों मे कम है जिसके संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिन मजदूरो की मजदूरी नही दी गयी है संबंधित फर्म के देयक से कटौती कर मजदूरी का भुगतान किया जाये ।

*स्वच्छता के कार्य को जमीनी हकीकत पर लाये*

*”स्वच्छता सर्वेक्षण – 2022’* के लिये की गयी तैयारियो एवं शहर की साफ – सफाई व्यवस्थाओ की जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देश दिया कि स्वच्छता के प्रति नागरिको को जागरूक करे और सभी वार्डो में समितियो का गठन करे और साथ ही कई स्थलो पर खुले मैदानो में कचरा पड़ा रहता है उसकी साफ सफाई कराये और शहर की नालियो की भी सफाई करायी जाये और *”स्वच्छता सर्वेक्षण – 2022″* के लिये स्वच्छता के पैरामीटरो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कहा कि अभी तक नागरिको का फीड बैक कितना मिला है सिटीजन एग्जमेंट स्वच्छता नवाचार के प्रति भी कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये और उन्होने कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के प्रति समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराये और वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी कराया जाये ।

उक्त बैठक के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि स्वच्छता में कार्य करने हेतु श्रमिक उपलब्ध नही हो रहे जिसके संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न विकास खण्डो से भी श्रमिको को बुलाकर कार्य दिया जाये और बाहर से आने वाले श्रमिको को रहने एवं उनके खाने की भी व्यवस्था की जाये और उन्होने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में जो 45 वाहन स्वच्छता कार्य मे लगे है निर्धारित समय पर कचरा परिवहन हेतु पहुचे इसकी मानीटरिंग करे और वही एनसीएल से एमओयू कर कचरा निष्पादन की कार्यवाही करे और वही निर्देश दिया कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अंग्रीम पक्ति में लाने हेतु किये जाने वाले कार्य जमीनी हकीकत पर दिखे ।

*उक्त बैठक के दौरान अधीक्षण यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री आर.के.जैन, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, जे.पी. त्रिपाठी, डी.के. सिंह, अभयराज सिंह, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के. सिंह, एस.एन द्विवेदी, अनुज सिंह, दिनेश तिवारी, शिवानी गर्ग उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...