Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्य बाजार क्षेत्रों की सफ़ाई के भरोसे “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में न.1 पर लाना चाहते है निगमायुक्त

ब्रेकिंग न्यूज :- दिनांक 23/12/2021

मुख्य बाजार क्षेत्रों की सफ़ाई के भरोसे “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में न.1 पर लाना चाहते है निगमायुक्त

निगमायुक्त ने मात्र मुख्य बाजार का निरीक्षण कर अधिकारियों के दिये आवश्यक निर्देश

विगत दिवस अतिक्रमण हटाये जाने के बाद आमजन के आये सुझाव व नाराजगी

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022″के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी.सिंह ने आज सुबह – सुबह लगभग 6:00 बजे अपने नगर निगम अमला के साथ शहर का निरीक्षण कर सड़क व नाली की साफ – सफाई करवाने और शहर में स्वच्छता और सुव्यवस्थित बनाये रखने को लेकर के नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया ।

वहीं निगमायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान पैदल चलकर मल्हार पार्क, कोतवाली चौक, अंतरराज्ययीय बस स्टैण्ड, अंबेडकर चौक तिराहे नुक्कड़ पर खुली नालियों को साफ-सफाई कराते हुये ढके जाने और वही देशी – विदेशी शराब दुकान के सामने बोर्ड विज्ञापन धूल फांक रहे वगैरह सहित अन्य नगर निगम के द्वारा लीज पर दिये गये दुकान और अन्य दुकान के बाहर अतिक्रमण फैलाने वाले को नगर निगम द्वारा नोटिस देकर दुकान की लीज निरस्त करने की बात कही गयी और इसी प्रकार कई स्थानों पर साफ – सफाई के साथ – साथ शहर को सुव्यवस्थित व सुदरता बनाये रखने की बात की गयी ।

वही विगत दिवस अतिक्रमण हटाने के दौरान फुटकर सब्जी बाजार को कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी में भेज दिया गया था जो आज फिर से फुटकर सब्जी बाजार गल्ला मंडी के पीछे नवनिर्माण बने हाकर जोन में फुटकर सब्जी बाजार का दुकान नियमानुसार नगर निगम अमला लगवाया जायेगा ।

वही आमजन का कहना है कि नगर नगर निगम प्रशासन को केवल विध्यनगर के इंदिरा चौक से लेकर राजीव चौक माजन मोड़ मेन रोड और वही अंतरराज्ययीय बस स्टैंड, गल्ला मंडी, अंबेडकर चौक, तुलसी मार्ग, काली मंदिर रोड थाना रोड इन सभी जगहों पर स्वच्छ सर्वेक्षण एवं स्मार्ट सिटी के तहत आते हैं और वही बाकी जिला मुख्यालय से सटे एरिया बैढन/गनियारी सहित अन्य अन्य एरिया जैसे पोस्ट ऑफिस रोड में टूटी-फूटी नालियां बजबजा रही और इसी गनियारी के विश्वकर्मा टोला, गनियारी मेन बस्ती, शांतिनगर, इंद्रा कालोनी, पहाड़ी टोला इत्यादि अन्य जगहों पर स्वच्छ सर्वेक्षण एवं स्मार्ट सिटी क्यो लागू नहीं होता है और वहीं आमजन का कहना है कि नगर निगम प्रशासन अमला ऐसे स्थानों पर मौके का जांच कर नाली – सड़क इत्यादि निर्माण कार्य करवाने एवं साफ – सफाई करवाने की स्थानियो ने मांग की है ।

मौके पर नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त आर.पी.सिंह, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य, अधीक्षण यंत्री एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आर.के. जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, सहायक उपयंत्री (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के.सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, राजू, रोहित चौरसिया, एआईसी टीम एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...