ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त के मार्गदर्शन में “गुड गवर्नेंस सप्ताह’ के तहत “जन समस्या शिविर निवारण शिविर”विगत दिवस दिनांक 20/12/2021 से प्रारम्भ होकर नगरीय क्षेत्रो के प्रत्येक वार्डो के शासकीय सार्वजनिक स्थल जैसे में शासकीय प्राथमिक विद्यालय – अस्पताल एवं सामुदायिक भवनों में आम जनता से जुड़ी मूलभूत जनसमस्या निवारण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ पहुचाने हेतु “जनसमस्या निवारण शिविर” के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभाविन्त कराने के उद्देश्य से जो सुबह 09:00 बजे प्रारम्भ होकर शाम 5:00 बजे तक जनता से जुड़ी जनसमस्या निवारण हेतु आवेदन पत्र एवं फार्म लिये जा रहे हैं ।

वही आज दिनांक 22/12/2021 को नगर निगम के आदर्श वार्ड क्र. 40 के हितग्राहियों के लिये जिला अस्पताल (पुराना) परिसर बैढन में *”गुड गवर्नेंस सप्ताह”* के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगा हुआ है जिसमें नाली – पानी सड़क, राशन, सभी प्रकार के पेंशन, समग्र आईडी नाम जोड़ने, बिजली खंभा, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास सहित इत्यादि विभिन्न प्रकार के जन समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन पत्र लिये जा रहे एवं फार्म भरे जा रहे हैं ।
वही अपने नजदीकी वार्ड दिनांक 23/12/2021 को गनियारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर (एलआईजी के पास) *”गुड गवर्नेंस सप्ताह”* के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगेगा जिसमें अपने जनसमस्या से सम्बन्धित आवेदन पत्र एवं योजना के फार्म भर के जमा कर सकते हैं ।
वही बताया जा रहा है कि “गुड गवर्नेंस सप्ताह” के तहत आज दिनांक 22/12/2021 को कई नगरीय क्षेत्रो के अन्य वार्डों में “जनसमस्या निवारण शिविर’लगाया गया है ।
मौके पर मुख्य रूप से उक्त शिविर में वार्ड प्रभारी एलके सिंह, आईपी नागर, आपरेटर देवी वैश्य सहित हितग्राही महिलाये – पुरुष मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal