
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान 24 नवम्बर को सभी निर्धारित टीकाकारण केन्द्रों पर निर्धारित समय पर प्रारम्भ होगा ।
जिसमे महाअभियान में 1 लाख 30 हजार व्यक्तियों को टीकाकरण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसकी तैयारियों के लिये कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में जिला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुयी है ।
वही कलेक्टर श्री मीना ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर लक्ष्य के प्राप्ति हेतु कार्य योजना तैयार करें और टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों की सूची डोर-टू-डोर सर्वे कराकर तैयार की कराये और उन्होने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में गठित आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यो से सम्पर्क कर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जाकर टीकाकरण से वंचित लोगों को जन-जागरूक करें ।
वही टीकाकरण कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके और वही कलेक्टर श्री मीना ने सभी जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सभी धर्मों के धर्मगुरूओं से भी अपील किये हैं कि कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान के दौरान शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु अपने अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal