Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चैंपियन बना डीएवी निगाही, उप चैंपियन एथलेटिक एकेडमी जयंत

  • जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता – 2021 का हुआ भव्य आयोजन

  • चैंपियन बना डीएवी निगाही, उप चैंपियन एथलेटिक एकेडमी जयंत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/बैढन सिंगरौली जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता – 2021 का आयोजन विजय स्टेडियम जयंत में संपन्न हुआ ।

इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि एनसीएल जयंत परियोजना की महाप्रबंधक उत्खनन जय सिंह ने अपने कर कमलों से किया और इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ – साथ खेल पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है यह प्रतियोगिता दो वर्गों में बालक वर्ग अंडर 14, बालिका वर्ग अंडर 14, बालक वर्ग अंडर 16 एवं बालिका वर्ग अंडर 16 में खेला गया ।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक अंडर 14 वर्ग में अंकित वैश्य (जयंत), बालिका अंडर-14 वर्ग में प्राणशि वर्मा (निगाही) एवं बालक अंडर 16 वर्ग में आदित्य (जयंत) बालिका अंडर 16 वर्ग में मुस्कान सिंह (अमलोरी) रहे और वही ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा डीएवी निगाही का रहा वही उप चैंपियन एथलेटिक एकेडमी जयंत बना और इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीओपी मोरवा राजीव कुमार पाठक रहे ।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने किया और वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के निर्देशक गोपालजी श्रीवास्तव रहे ।

वही मुख्य अतिथि श्री पाठक ने खेल को खेल भावना के साथ अनुशासित ढंग से खेलने पर बल दिया वही विशिष्ट अतिथि गोपालजी श्रीवास्तव ने एसोसिएशन की प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल सामग्री देकर सहयोग करने की घोषणा की इसी क्रम में बालक वर्ग अंडर 20, बालिका वर्ग अंडर 20 एवं बालक वर्ग अंडर 18, बालिका वर्ग अंडर 18 का एसोसिएशन द्वारा ट्रायल लिया गया। उपरोक्त ट्रायल में 25 बालक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंदु बाला ने किया वही सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त रवि राज सिंह ने ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव रामानंद सिंह, जसविंदर सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, यूपी सिंह, आरएन पाटिल, ए.पी. सिंह आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...