बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी)बैढन/ मोरवा थाना क्षेत्र के मेढ़ौली पुल के पास आज एक सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे जयन्त के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मोरवा क्षेत्र के मेढौली पुल के पास एनसीएल के पानी टैंकर ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोपेड सवार चालक कमलेश स्वीपर पिता बनवारी उम्र लगभग 40 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी और इस दुर्घटना में मोपेड पर सवार मृतक की पत्नी रेशमी स्वीपर उम्र लगभग 35 गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त में भर्ती कराया गया है ।
वही बताया जा रहा है कि दोनों पति – पत्नी नगर निगम मोरवा कार्यालय में कार्यरत है जो नगर निगम बैढन कार्यालय आ रहे थे ।
सड़क दुर्घटना के बाद कमलेश स्वीपर के परिजनों व अन्य लोगों द्वारा जमकर बवाल किया गया और जाम लगा दिया गया ।
उक्त घटना स्थल पर मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी और तीन थानों की पुलिस द्वारा समझाईस देकर जाम को खुलवाया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
