Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती संघर्ष, कुर्बानी और त्याग की मूर्ति थे भगवान बिरसामुण्डा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम भगवान बिरसामुण्डा के प्रतिमा के पास बैढ़न में आयोजित हुआ जिसमे पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी
शहीद भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी ।

इस कार्यक्रम में स्वर्गीय बिरसा मुण्डा के चित्र पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा सहित उपस्थित नागरिको के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी और साथ ही सभी ने जन नायक बिरसा मुण्डा द्वारा आजादी के लिये किये गये साहसिक संघर्ष को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।

इस कार्यक्रम मे पूर्व महापौर श्रीमती खैरवार ने शहीद बिरसा मुण्डा के संघर्षों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धान्जली अर्पित करते हुये कहा कि आदिवासी जन नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिरसा मुण्डा संघर्ष, कुर्बानी और त्याग के प्रतीक थे और वे कम उम्र में ही अपने सद्कर्मों से भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गये और उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा ने कम उम्र में ही अपने समाज के उत्थान और वंचितों को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष की राह को चुना था और उन्होने गुलामी के दौर में अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी और देश को आजाद कराने के लिये अंग्रेजों के खिलाफ हुये आंदोलन में बिरसा मुण्डा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और कहा कि आदिवासी नायक बिरसा मुण्डा ने अपने विचार और संघर्ष से आदिवासी समाज को नई दिशा और दृष्टि प्रदान की ।

इस कार्यक्रम मे नगर निगम पूर्व अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाज और देश के लिए जो विचार बिरसा मुण्डा के हैं, उन्हे आज युवाओं को समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता है और उन्होंने कहा कि आज शासन द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और वही योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और योजना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करे यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही संभव हो सकेगा ।

उक्त कार्यक्रम मे जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भोपाल से जनजातीय गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया और वही जिला स्तरीय समारोह में भोपाल के जम्बूरी मैदान मे आयोजित गौरव दिवस समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया।

उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, वरिष्ठ समाजसेवी बिनोद चौबे, राजेश तिवारी, संदीप चौबे, सुंदर शाह, पूर्व पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल, पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, डी.एन. शुक्ला, हीरालाल सोनी, लगनधारी बर्मा सहित लालजी चौरसिया, व्यापार संघ अध्यक्ष राजाराम केशरी, आनंद जायसवाल, बृजेश शुक्ला, बबिता जैन, हरिदास गुप्ता तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त नगर निगम आर.पी. बैस, जिला खाद्यान्न अधिकारी बालेन्द शुक्ला, उद्योग प्रबंधक एस.आर. मंसूरी सहित आम जन लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...