
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
जिले में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति का जिला कलेक्टर ने की समीक्षा,दिए निर्देश

सिंगरौली जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिले मे चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक मे कलेक्टर श्री मीना ने सीधी सिंगरौली मार्ग निर्माण हेतु चल रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गई।उन्होने कहा कि एक माह के दौरान कार्यो मे संतोष जनक प्रगति नही की गई है।जबकि 18 माह मे मार्ग निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाना है। उन्होने गोपद पुल निर्माण सहित अन्य छोटे पूल पुलिया के निर्माण के साथ साथ जिन स्थलो मे मार्ग पूरी तरह से खराब हो गया है उसके संबंध मे निर्देश दिये कि मार्ग निर्माण कार्य मे प्रगति लाये। उन्होने निर्देश दिया कि प्रति सप्ताह मार्ग निर्माण के कार्य का सीड्यूल तैयार करे तथा मुख्यालय मे आयोजित होने वाली टी.एल बैठक मे इसकी जानकारी से अवगत कराया जाये।
कलेक्टर ने जल निगम द्वारा वृहद पेयजल योजना के लिए किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि सारणी तैयार कर कार्यो को किया जाये तथा इसकी जानकारी भी टीएल बैठक मे दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने जल मिशन अंतर्गत संचालित पेयजल योजना के तहत किये जा रहे कार्यो के प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यो को पूर्ण कराया जाये। कलेक्टर ने हवाई पट्टी निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर गुणवत्त पूर्ण करने का निर्देश दिया।
वही नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने के निर्देष दिये इस के अलावा भी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण, पीआईयू विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा करने के पश्चात उपस्थित कार्यपालन यंत्रियो को निर्देश दिये कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण कराये यदि कोई संविदाकार कार्य करने मे विलंब करता है तो उसे नोटिस जारी करे तथा उनका कार्य निरस्त किया जाये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क पतिराज सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग एस.के त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री पीएचई , पीडब्ल्यूडी, पीआईयू सहित जल निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal