Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 अक्टूबर को शिवराजपुर एवं भरजुना में,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सतना//राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS:- पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 23 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर एवं भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कमलनाथ एवं अजय सिंह विशेष विमान से सुबह 10 बजे सतना पहुंचेंगे जहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा 10.30 बजे शिवराजपुर पहुंच कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।कमलनाथ एवं अजय सिंह 12.30 बजे शिवराजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा भरजुना के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ 12.40 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कमलनाथ 2 बजे भरजुना से प्रस्थान कर सतना पहुंचेंगे जहाँ से वो 2.05 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिवराजपुर एवं भरजुना में आयोजित जनसभाओं को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपील की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...