Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“जल जीवन मिशन” के तहत घर-घर में नल से मिले शुद्ध जल तिराहे – चौराहे पर नाटक नुक्कड़ के माध्यम से किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय दिशा निर्देशन में कार्यपालन यंत्री (पीएचई) त्रिलोकी सिंह के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले में प्रमुख जनहितकारी योजना “जल जीवन मिशन” के तहत सभी को घर – घर मे नल टोटी के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके और वही जल जीवन मिशन के टीम द्वारा तिराहे – चौराहों पर जगह – जगह लोगो को नाटक – नुक्कड़ के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम की गयी ।

वही बैढन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम काम, तियरा, शासन गढ़हरा, टूसाखाड़ सहित अन्य जगहों पर “जल जीवन मिशन” के तहत तिराहे – चौराहों पर टीम द्वारा नाटक – नुक्कड़ कर लोगो मे जनजागरूकता की गयी और वही इसके पूर्व में “जल जीवन मिशन” के द्वारा गांव – गांव में समितियों का गठन कराया गया था और अब जनजागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओ मोहनलाल पटेल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नीतू रावत, जल जीवन मिशन टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और यह जानकारी ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (आईएसए) पवन द्विवेदी ने दी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...