Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पहली बार बरगवां से कटनी नई मेमो रेलगाड़ी का हुआ संचालन प्रारंभ

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा स्वागत सभा, बरगवां में हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना – काम. संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज से बीते 1 वर्ष से बंद पड़ी रेल गाड़ियों के चलाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व में लगातार आंदोलन प्रदर्शन किया गया। 

वही लगातार उठ रही मांगों को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन ने सिंगरौली भोपाल सिंगरौली निजामुद्दीन ट्रेन का संचालन शुरू किया था परंतु बरगवां से कटनी के लिये एक भी गाड़ी नहीं थी और जो कटनी – चोपन पैसेंजर की मांग लगातार की जा रही थी रेल प्रशासन ने कटनी चोपन की जगह बरगवां से कटनी मेमो ट्रेन 06623 व 06624 को दिनांक 15/09/2021 से चलाने का निर्णय लिया। जिसके तारतम्य में आज दोपहर में 12:30 बजे मेमो स्पेशल ट्रेन बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंची जिसका कार्यकर्ताओं ने व आम जनता ने भव्य स्वागत किया ट्रेन को वकायदे सजा कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

स्वागत सभा में प्रमुख रूप से का. संजय नामदेव ने संबोधित करते हुये रेल प्रशासन को धन्यवाद भी दिया और यह भी मांग की कि जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन को 1 अक्टूबर से चलाया जाये व बरगवां स्टेशन से गुजरने वाली अहमदाबाद – कोलकाता, हावड़ा – भोपाल – अजमेर कोलकाता जैसी ट्रेनों का स्टॉपेज बरगवां में दिया जाये।

वही स्वागत सभा को समाजवादी पार्टी के नेता हरीशचंद्र सोनी, जिला पंचायत सदस्य रामभजन साकेत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक सचिव राजकुमार शर्मा, ब्लॉक सचिव अरुण सिंह, देवसर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती शिवकली साकेत, मिथिलेश तिवारी, मनोज उपाध्याय आरपीएफ इंचार्ज महावीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीणा ने संबोधित किया है।

उक्त स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लक्ष्मीकांत बैस, अर्जुन विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद, व्यास, सुशील अग्रहरी, रामकरण साकेत, उदय भान बैस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...