Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

केंद्रीय सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सराफा व्यवसायी एच.यू.आई.डी.काला कानून के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक दुकाने बन्द कर हड़ताल पर

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सर्राफा एसोसिएशन संगठन नई दिल्ली के आह्वान पर सिंगरौली जिले के सर्राफा व्यवसायियों द्वारा एच.यू.आई.डी. (हॉलमार्क यूनिक आइडिफिकेशन नम्बर) केंद्र सरकार द्वारा काला कानून लागू होने के विरोध में सर्राफा व्यवसायी द्वारा आज अपनी – अपनी दुकानें बंद कर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है ।

यह धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय के सराफा मार्केट में धरना प्रदर्शन के दौरान सर्राफा अध्यक्ष रामदुलारे वर्मा बताया कि यह एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर हॉलमार्क का समर्थन करते हुये एच.यू.आई.डी. (हॉलमार्क यूनिक आईडी फिकेशन) नंबर लागू होने के विरोध में सर्राफा व्यवसायी सांकेतिक धरने पर बैठे हुये हैं और वही आज एक दिवसीय सांकेतिक एच.यू.आई.डी. काला कानून लागू होने के विरोध में दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहे है ।

बताते है कि अपनी मांगों के लेकर के अड़े हुये हैं अगर एच. यू.आई.डी. काला कानून लागू हुआ तो सराफा व्यवसायी अनिश्चितकालीन दुकाने बन्दकर कर आंदोलन के लिये मजबूर होंगे ।

मौके पर मुख्य रूप से सर्राफा व्यवसायी विनोद सोनी, विजय सोनी, अरविंद सोनी, लालजी सोनी, रामजी सोनी, राजेश सोनी, स्वारथलाल सोनी, भरत सोनी, दीपक सोनी, वीरेंद्र सोनी (गोटई), राकेश सोनी, सुभाष सोनी, कामता सोनी, ऋषि सोनी, कृष्णा सोनी, संतोष सोनी, राजा, सूरज सोनी सहित छिलाई – सफाई अन्य कारीगर और बैढन विन्ध्यनगर, जयंत, नवानगर सहित अन्य जगह से आये हुये सराफा व्यवसायी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...