Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

थाना प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह को जाँच में उत्कृष्टता के लिये मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन वर्ष 2021 में पूरे भारत देश भर से कुल 152 पुलिस अधिकारियों को जांच में उत्कृष्टता के लिये चयनित किया गया है । 

जिसमें सिंगरौली जिले के नवानगर थाना में पदस्थ निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह का चयन जाँच में उत्कृष्टता के लिये केन्द्रीय गृहमंत्री पदक हेतु चयनित किया गया है और वही श्री सिंह की सफलता से समूचे सिंगरौली पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल व्याप्त है । 

वही नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों को मेडल फार एक्सीलेंस इन इनवेस्टीशन (जांच में उत्कृष्टता) दिया जायेगा और अपराध सहित अन्य मामलों में जांच के लिये यह अवार्ड दिया जायेगा और वही देशभर में इसके लिये 152 पुलिस अधिकारियों का नाम शामिल है जिनमें से 28 महिला पुलिस अधिकारी भी हैं ।

मध्य प्रदेश से उमेश प्रताप सिंह इंस्पेक्टर, आलोक श्रीवास्तव इंस्पेक्टर, अनिमेष कुमार द्विवेदी इंस्पेक्टर, आकांक्षा साहरे एसआइ, सुनील लता इंस्पेक्टर, जितेंद्र सिंह भास्कर इंस्पेक्टर, आरती धुर्वे एसआइ, रेवल सिंह बर्डे इंस्पेक्टर, रामप्यारी धुर्वे एसआइ, अंजू शर्मा एसआइ, अभय नेमा इंस्पेक्टर चयनित हुये हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...