Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सौरा नाला के किनारे बसे पीड़ित मजदूरों को जिला प्रशासन ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन में किया था शिफ्ट हुये 45 दिन अधिक ठहरे हुये मजदूरों से तंग आकर रहवासी अन्य जगह शिफ्ट कराने की उठायी मांग – एसडी गर्ग

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /विंध्यनगर नवजीवन बिहार ग्रीनहाट कॉलोनी में बसे एनटीपीसी विंध्याचल के कैम्पस के अन्दर और बाहर मजदूरी वगैरह का कार्य करते थे वही मजदूरों द्वारा झोपड़ी बनाकर निवासरत थे जो 24 जून 2021 को सौरा नाला के किनारे बसे तेज बारिश होने के कारण झोपड़ी में बरसाती पानी घुसने से बने झोपड़ी तहत – नहस हो गया था जिसे बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीएसआर मद से लाखों रुपये की लागत से पाश इलाके के हर्रई आवासीय कॉलोनी नवजीवन बिहार नवनिर्मित सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया था जो अब लगभग डेढ़ माह से अधिक हो चुका है ।

हर्रई आवासीय कॉलोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन में पुरुष – महिलाये बच्चे सहित कुल लगभग 28 से 30 लोग निवासरत है और वही मजदूरों का कहना है कि झोपड़ी वगैरह बनाने के लिये प्रशासन द्वारा किसी को ₹ 11हजार रुपये किसी को 8 हजार रुपये व किसी को 6 हजार रुपये की सहायता राशि कई परिवार के परिजनों के बैंक खाते में पैसा डाला गया और वही कुछ परिजनों के बैंक खाते में सहायता राशि नही गये है और वही कहते है कि इन 5 से 10 हजार रुपयो से झोपड़ी वगैरह नहीं बन पायेगा कम से कम एक से डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाये तो ठीक है नहीं तो हम लोग सामुदायिक भवन छोड़कर कहीं नहीं जायेगे और यही पर रहेंगे ।

बताया जा रहा है कि हर्रई आवासीय पॉश इलाका है ऐसे में सामुदायिक भवन के आसपास रहवासियों के बताया कि सामुदायिक भवन में ठहरे हुये परिजनों व मजदूरों द्वारा आये दिन आपस में मारपीट व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और वही पाश इलाके में खड़ी गाड़ियों का शीशा वगैरह तोड़कर सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा चुके हैं और दुसरो के घरों के दरवाजे के पास उनके बच्चे शौचालय कर गन्दगी फैलाते है और साथ-साथ सामुदायिक भवन में बिजली ट्यूब लाइट व पंखा 24 घंटा बेवजह चालू कर बिजली का बर्बादी होता है और नवनिर्मित सामुदायिक भवन परिसर में सूअरो का जमावड़ा व गन्दगी का आलम व्याप्त है ।

वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति सचिव एसडी गर्ग एवं कोषाध्यक्ष एसएन बंसल ने बताया कि हर्रई आवासीय कॉलोनियो में समिति द्वारा पेड़ पौधे लगाने व पार्क बनवाने के लिये चंदा वगैरह इकठ्ठा करके सजाने – संवारने में समिति का अथक प्रयास रहा है जिसमे गंदगी वगैरह देखकर उनको बहुत अफसोस होता है क्योंकि सामुदायिक भवन का नक्शा ड्राइंग वगैरह बनवाने में समिति का विशेष योगदान रहा है और समिति सचिव ने बताया कि कलेक्टर से लेकर एसडीएम तक कई बार लिखित मौखिक पत्राचार करने के बावजूद सामुदायिक भवन में ठहरे हुये मजदूर के परिजनों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाये ताकि आवासीय कॉलोनी का शांति बनी रहे ।

बताते हैं कि हर्रई आवासीय कॉलोनी वासी मजदूर व परिजनों के करतबो से तंग आ चुके है वही समिति ने फिर से जिला प्रशासन से मांग की है कि इन लोगो को जल्द से जल्द दूसरे जगह शिफ्ट कराया जाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...