ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश पटवारी संघ सिंगरौली जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार से बहुप्रतीक्षित 3 सूत्रीय माँगो को लेकर के जिलेभर के पटवारियो द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में तहसीलदार को पटवारियो द्वारा खसरा – नक्शा का बस्ता जमाकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाने से आमजन व किसानों का कार्य प्रभावित है जो आज कलबन्द हड़ताल का पहला दिन है ।
इसके पूर्व में विगत दिवस दिनांक 03/08/2021 को पटवारियों द्वारा सामुदायिक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा रैली (जुलूस) निकालकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर बी.पी.पाण्डेय को माँगपत्र का ज्ञापन (स्मरण) पत्र सौंपा गया था ।
वही मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला सचिव गोविंद चौरसिया ने बताया कि 3 सूत्रीय मुख्य माँगे इस प्रकार है – (1) ग्रेड पे 2100 से 2800 किये जाने व समयमान – वेतनमान (2) गृह जिले में स्थानांतरण (3) सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त किये जाने के समर्थन में और वही पटवारियों से सम्बन्धित अन्य माँगे भी है ।
इनका कहना
बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव ने बताया कि आज से लगभग 15 वर्षों से पटवारी का नौकरी कर रहे हैं अब अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल कर आर – पार की लड़ाई जारी रहेगी ।
उक्त अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के दौरान खसरा – नक्शा का बस्ता सौपने में तहसील कार्यालय में मुख्य रूप से उपस्थित पटवारी के.पी. नामदेव, विपिन त्रिपाठी, देवीदीन यादव, उमेश नामदेव, रामसलोने सोनी, प्रदीप तिवारी, दिनेश तिवारी, राजकुमार सिंह चंद्रभान रावत शशिकांत पाण्डेय, हरिप्रसाद बैस, राजेश शाह, पवन शाह, बृहस्पति वर्मा सहित महिला एवं पुरुष अन्य पटवारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal