Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्य प्रदेश पटवारी संघ सिंगरौली द्वारा प्रदर्शन कर रैली (जुलूस) निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन (स्मरण) पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश पटवारी संघ सिंगरौली जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पटवारियों के हित मे मध्य प्रदेश सरकार से बहुप्रतीक्षित 3 सूत्रीय माँगो को लेकर के जिलेभर के पटवारियो द्वारा जिला स्तर पर बैढन सामुदायिक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा रैली (जुलूस) निकालकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर बी.पी.पाण्डेय को माँगपत्र का ज्ञापन (स्मरण) पत्र सौंपा गया ।

वही मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला सचिव गोविंद चौरसिया ने बताया कि 3 सूत्रीय मुख्य माँगे इस प्रकार है – (1) ग्रेड पे 2100 से 2800 किये जाने व समयमान – वेतनमान (2) गृह जिले में स्थानांतरण (3) सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त किये जाने के समर्थन में और वही पटवारियों से सम्बन्धित अन्य माँगे भी है और उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में कई बार ज्ञापन पत्र सौंपा जा चुका है जिसका निराकरण आज तक नही हुआ जो विगत दिवस कल दिनांक 02/08/2021 से लेकर दिनांक 04/08/2021 तक सामूहिक अवकाश तीन दिवस का है ।

जिसमे आज दिनांक 03/08/2021को जिला स्तर पर रैली निकालकर ज्ञापन (स्मरण) पत्र सौपा गया और आने वाले समय मे दिनांक 05/08/2021 को सारा वेब पोर्टल वेबजीआईएस सहित समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे अगर उसमे भी सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गयी तो पटवारियों द्वारा दिनांक 10/08/2021 को अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे ।

उक्त प्रदर्शन रैली व ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से उपस्थित पटवारी के.पी. नामदेव, विपिन त्रिपाठी, देवीदीन यादव, रामसलोने सोनी, प्रदीप तिवारी, दिनेश तिवारी, राजकुमार सिंह चंद्रभान रावत शशिकांत पाण्डेय, हरिप्रसाद बैस, राजेश शाह, पवन शाह, बृहस्पति वर्मा सहित महिला एवं पुरुष पटवारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...